नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Wed, 08 Feb 2012 18:42:40 +0530

4 / 5 (1 Votes)
Fri, 11 Jun 2010 20:18:00 +0000

नागरिक सम्पर्क केन्द्र परियोजना स्वीकृत



छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में नागरिकों की सुविधा के लिए ' नागरिक सम्पर्क केन्द्र' परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,11 जून(36गढ़ डाट इन)  छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में नागरिकों की सुविधा के लिए ' नागरिक सम्पर्क केन्द्र' परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इसके तहत नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह कॉल सेन्टर हिन्दी में कार्य करेगा। इसमें सम्पर्क के लिए टोल फ्री नम्बर होंगे।

छत्तीसगढ़ इंन्फोटेक एंड बायोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कॉल सेंटर में तीन तरह की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

इसमें आपातकालीन सेवाएं, जिसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस सहायता आदि सेवाएं उपलब्ध हाेगी। नागरिक सेवाओं में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं तथा तीसरे तरह की सेवाओं में नागरिक अपनी शिकायत और समस्याएं काल सेंटर में दर्ज करा सकेंगे।

चिप्स द्वारा इस संबंध में राज्य शासन के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली नागरिक सेवाओं की जानकारी मांगी गई है।

36गढ़ डाट इन

4 / 5 (1 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com