Fri, 11 Jun 2010 20:20:00 +0000 कृषकों को मानक बीज एवं उर्वरक प्रदान करने के निर्देश
खरीफ एवं रबी फसलों के लिये लगने वाले बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक मानक स्तर के प्रदान करने के निर्देश उप संचालक कृषि श्री एम.एस.धु्रव द्वारा विपणन एवं सहकारी संस्थाओं को दिये गये है।
36गढ़ डाट इन
दंतेवाड़ा,11 जून(36गढ़ डाट इन) खरीफ एवं रबी फसलों के लिये लगने वाले बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक मानक स्तर के प्रदान करने के निर्देश उप संचालक कृषि श्री एम.एस.धु्रव द्वारा विपणन एवं सहकारी संस्थाओं को दिये गये है।
वहीं उन्होंने गैर पंजीकृत एवं बिना लायसेंस धारी विक्रेताओं के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करने को भी कहा है।
श्री धुव ने कहा कि कृषकों को मानक स्तर की आदान सामग्री ही उपलब्ध हो इसके लिये कृषि विभाग द्वारा लायसेंस प्रदाय किया जाता है।
साथ ही कृषि विभाग के विभिन्न स्तर के अधिकारी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक औषधी गुण नियंत्रण निरीक्षक के रूप में भी कार्य करते है।
आगामी खरीफ मौसम प्रारंभ हो रहा है अत: मानक स्तर के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक कृषको को उपलब्ध हो इसके लिए सहकारी एवं निजी संस्थाओं का सतत् निरीक्षण किया जायेगा।
यदि गैर पंजीकृत एवं बिना लायसेंस धारी विक्रेता पाये जाते है तो उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।
अत: संबंधित लेम्पस, डबल लॉक केन्द्रो के पंजीयन हेतु 15 दिवस के अंदर निर्धारित प्रपत्र में मय चालान कापी के साथ कार्यालय उप संचालक कृषि में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाये।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के शाखा प्रभारी से भी संपर्क किया जा सकता है।
36गढ़ डाट इन
|