छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने 'विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस' के अवसर पर कहा कि सिकल सेल के नियंत्रण के लिए जन चेतना एवं जागरण बहुत जरूरी है।
रायपुर, 19 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने 'विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस' के अवसर पर कहा कि सिकल सेल के नियंत्रण के लिए जन चेतना एवं जागरण बहुत जरूरी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि आनुवांशिक बीमारी होने के कारण इस बीमारी के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेषकर सिकल सेल वाहक की पहचान एवं मैरिज काउंसिलिंग अवश्य कराया जाना चाहिए, ताकि भावी संतान को यह बीमारी वंशानुगत रूप से न मिले।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को भी बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
36गढ़ डाट इन