नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Wed, 08 Feb 2012 18:36:02 +0530

Sun, 20 Jun 2010 22:36:00 +0000

रचना पाटिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित



मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव निवासी श्रीमती रचना पाटिल को उनके भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 20 जून(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव निवासी श्रीमती रचना पाटिल को उनके भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले से श्रीमती रचना पाटिल के देश की इस प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होने की जानकारी मिलने पर उन्हें सपरिवार मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित किया।

श्रीमती पाटिल ने आज सपरिवार रायपुर आकर मुख्यमंत्री से यहां उनके निवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती पाटिल को उनकी इस शानदार सफलता पर बघाई देते हुए कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि राजनांदगांव में स्कूली शिक्षा पूरी करने वाली छात्रा ने देश की सर्वोच्च परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती पाटिल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए उम्मीद जतायी कि वे ईमानदारी,र् कत्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी के रुप में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का नाम रौशन करेंगी।

श्रीमती पाटिल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने राजनांदगांव की प्राथमिक कन्या शाला, भारती कन्या शाला, महारानी लक्ष्मी बाई उच्चत्तर माध्यमिक शाला और गुजराती स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय से इलेक्ट्रानिक्स में बी.ई. की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने रविशंकर विश्व विद्यालय से समाज शास्त्र में एम.ए. की डिग्री और इंदिरा गांधी ओपन युनिवर्सिटी से वूमन इम्पावरमेंट और क्रिएटिव रायटिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया। वर्ष 2009 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उन्हें 155 वां स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित दुर्ग की लोकसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय और पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी ने भी श्रीमती रचना पाटिल को बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमती रचना पाटिल की मां श्रीमती चंद्रभागा पाटिल, भाई श्री नवनीत पाटिल और पति श्री देवेन्द्र सोनटेके सहित श्रीमती शीला सोनटेके तथा श्रीमती सरिता पाटिल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com