नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:23:46 +0530

Thu, 24 Jun 2010 23:01:00 +0000

सांभर के अवैध शिकार मामले में नौ गिरफ्तार



वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,24 जून(36गढ़ डाट इन) वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत रायपुर जिले के बारनयापारा अभ्यारण्य के वन-ग्राम तालदादर में सांभर का अवैध शिकार करने के आरोप में नौ ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगा पर प्रकरण दर्ज कर मामला कसडोल के न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इन लोगों पर वन परिक्षेत्र बारनवापारा कक्ष क्रमांक 223 में चार कुत्तों के माध्यम से हांका डालकर एक सांभर को वन ग्राम तालदादर की आबादी वाले क्षेत्र में दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मार डालने और उसे काटकर खा जाने का आरोप है।

वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों द्वारा छिपाए गए सांभर के चमड़े के चार टुकड़ों के साथ इस वारदात में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ियों को भी जप्त किया है।

आरोपियों में तालदादर निवासी आशाराम 45 वर्ष, इतवारू 42 वर्ष, महेन्द्र 24 वर्ष, गोविन्द 23 वर्ष, नंदकिशोर 21 वर्ष, परसराम 20 वर्ष, नंदलाल और सुरजीत 19 वर्ष शामिल हैं।

ग्राम कोठारी निवासी 26 वर्षीय राजेन्द्र को भी इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अवैध शिकार की यह वारदात इस महीने की 20 तारीख को हुई।मुखबिरों से सूचना मिलते ही बार नवापारा के वन परिक्षेत्र अधिकारी और उनके कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने अगले ही दिन 21 जून को वन-ग्राम तालदादर में आठ और कोठारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। इस प्रकार के वन अपराधों की गोपनीय सूचना देने वालों को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com