Thu, 24 Jun 2010 23:04:00 +0000 सांसद दिग्विजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक सभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री दिग्विजय सिंह के आज लंदन में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर 24 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक सभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री दिग्विजय सिंह के आज लंदन में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
डॉ. रमन सिंह ने यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि बिहार के बांका क्षेत्र के निर्दलीय सांसद रहे स्वर्गीय श्री दिग्विजय सिंह ने कुछ वर्ष पहले केन्द्र सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालयों के प्रभारी के रूप में देश को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दी।
उनके साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह एक व्यवहार कुशल और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे।
डॉ. सिंह ने स्वर्गीय श्री दिग्विजय सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
36गढ़ डाट इन
|