नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:01:09 +0530

Thu, 24 Jun 2010 23:12:00 +0000

'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' ही हमारा ध्येय हो: राज्यपाल



छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज राजधानी रायपुर में श्री श्याम परिवार मित्र मण्डल द्वारा श्री श्याम मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात् आयोजित प्रथम दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,24 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज राजधानी रायपुर में श्री श्याम परिवार मित्र मण्डल द्वारा श्री श्याम मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात् आयोजित प्रथम दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण् में ईश्वर की पूजा-अर्चना कर राज्य के सभी नागरिकों की खुशहाली और सुख-समृध्दि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की।

समारोह में शालेय शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और महापौर श्रीमती किरणमयी नायक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

   राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि ईश्वर कृपा से संस्था द्वारा जो भी सामाजिक कार्यों का सम्पादन का संकल्प लिया जाएगा उसमें सफलता भी मिलेगी, वह शुभ और सभी के हित में होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा के आगमन के साथ राज्य के सभी किसान अपने कृषि कार्यों में जुट जाएंगे और सारी व्यवस्थाएं इससे जुड़ी होंगी। हमारे कार्य ऐसे होने चाहिए जो  'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय'  के अनुरूप हो।

हमारी संस्कृति में न केवल मनुष्य से मनुष्य का बल्कि पशु-पक्षियों के प्रति भी स्नेह की भावना प्रदर्शित की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी गो-माता को हरी घास, पानी आदर और प्यार देंगे तो वह हमें निश्चित रूप से दोगुना दूध देगी और हमारा पशुधन एवं कृषि समृध्द होगी।

हम सभी का यह दायित्व है कि अपने पशुओं की अच्छी देखभाल करें। राज्यपाल ने इस अवसर पर विमोचित श्याम स्मारिका के अध्याय  'श्री गणेश चालीसा' के कुछ अंश का वाचन भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्याम परिवार मित्र मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस पवित्र भावना और आस्था के साथ संस्था अपने कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ रही है उसे हासिल करने में सफल होगी।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सभी धर्म एवं समुदाय के लोगों के लिए कन्यादान करने का संकल्प लेना निश्चय ही सराहनीय कार्य की घोषणा है। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी अपने सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती रहेगी ।

इससे पहले संस्था के सचिव श्री विष्णु धौलिया ने संस्था के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com