Fri, 25 Jun 2010 23:52:00 +0000 राज्यपाल ने एशिया कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने श्रीलंका में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीतने पर टीम के सभी खिलाड़ियों
को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,25 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने श्रीलंका में आयोजित एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीतने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जारी शुभकामना संदेश में श्री दत्ता ने उम्मीद जाहिर की है कि भारतीय क्रिकेट टीम भविष्य में आयोजित होने वाले सभी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम गौरवान्वित करती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि कल दाम्बुला (श्रीलंका) में सम्पन्न एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 81 रनों से पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने पन्द्रह वर्षों बाद इस टूर्नामेंट में सफलता पायी है।
36गढ़ डाट इन
|