Fri, 25 Jun 2010 23:54:00 +0000 नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय
छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा से पीड़ित परिवारों के दो सौ बच्चों के लिए राजनांदगांव में सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,25 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा से पीड़ित परिवारों के दो सौ बच्चों के लिए राजनांदगांव में सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा।
इसके लिए राज्य शासन द्वारा वहां दो सौ एकड़ जमीन चिन्हाकित कर ली गयी है। राज्य शासन के प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा भवन निर्माण के लिए छह सौ करोड़ रूपए की मंजूरी दी गयी है।
आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित संचालनालय आदिम जाति, अनसुचित जाति विकास के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव श्री आर.पी. मंडल ने यह जानकारी दी।
36गढ़ डाट इन
|