Mon, 28 Jun 2010 21:20:00 +0000 स्वस्थ्य जीवन के लिए संगीत जरूरी
खाद्य एवं नागरिक आपूति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि जीवन में संगीत की अहम भूमिका होती है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,28 जून(36गढ़ डाट इन) खाद्य एवं नागरिक आपूति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि जीवन में संगीत की अहम भूमिका होती है। आज के तनाव भरे तथा संघर्षमय जीवन में संगीत शारीरिक और मानसिक तनावों से दूर रखने के लिए एक दवा की तरह कार्य करता है।
उक्त विचार श्री मोहले ने बिलासपुर स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय म्यूजिक थैरेपी कार्यशाला के समापन समारोह में व्यक्त किए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आर. विभाराव और संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के आयुक्त श्री राजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, नागरिकगण उपस्थित थे।
श्रीमती विभाराव ने अपने उद्बोधन में संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को श्री राजीव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि म्यूजिक थैरेपी कार्यशाला का आयोजन संयुक्त रूप से म्यूजिक थैरेपी एसोसिएशन बिलासपुर और धार्मिक, धर्मस्व एवं पुरातत्व विभाग द्वारा किया गया।
36गढ़ डाट इन
|