नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:17:23 +0530

Mon, 28 Jun 2010 21:28:00 +0000

एक गांव जहां दस साल से शराब पर प्रतिबंध



शराब की सामाजिक बुराई के खिलाफ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम मोहगांव ने देश और दुनिया के सामने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,28 जून(36गढ़ डाट इन) शराब की सामाजिक बुराई के खिलाफ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम मोहगांव ने देश और दुनिया के सामने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। नशा बंदी की दृष्टि से मोहगांव छत्तीसगढ़ का एक आदर्श गांव साबित हो रहा है।

लगभग दस साल पहले वहां शराब के कारण अक्सर होने वाले लड़ाई-झगड़ों से तंग आकर गांव के लोग स्व-प्रेरणा से संगठित हुए और पूरे गांव में नशा बंदी लागू करने का निर्णय लिया।

उनका यह फैसला आज दस साल बाद भी पूरी कामयाबी के साथ कायम है। अब वहां सामाजिक सद्भावना के साथ सुख-शांति का वातावरण है।लगभग आठ सौ की आबादी वाला मोहगांव विकासखंड बम्हनीडीह के अन्तर्गत ग्राम पंचायत झर्रा का आश्रित गांव है। ग्राम पंचायत झर्रा के सरपंच श्री चन्द्रमणि सूर्यवंशी भी मोहगांव के ही निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि इस गांव में शराब के अलावा बीड़ी-सिगरेट, तम्बाखू, गुटका जैसे नशीले पदार्थों पर भी ग्रामीणों ने स्वयं होकर पाबंदी लगा रखी है।

कुछ वर्ष पहले तक गांव में किसी भी प्रकार की नशा खोरी करके आने वाले व्यक्तियों पर सामाजिक जुर्माना लगाया जाता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ती। गांव के लोग स्वयं नशे से दूर रहते हैं और दूसरों को भी इसकी नसीहत देते हैं।

वे अपने जवान होते बच्चों को भी नशे की बुराईयों और उसके दुष्परिणामों की जानकारी देकर इससे बचे रहने की सलाह देते हैं। नई पीढ़ी भी अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर गंभीरता से अमल कर रही है।

सरपंच श्री सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि मोहगांव के लोगों से प्रेरण् लेकर ग्राम पंचायत झिर्रा के अन्य आश्रित गांवों के लोग भी शराब बंदी और नशाबंदी के लिए संगठित हो रहे हैं।

बहुत जल्द सम्पूर्ण ग्राम पंचायत को नशामुक्त ग्राम पंचायत के रूप में एक नई पहचान मिलगी।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com