Tue, 29 Jun 2010 23:17:00 +0000 अनुरूप रोजगार नहीं देने पर तीन अधिकारियों को अर्थदण्ड
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्डों के कार्यक्रम अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
अम्बिकापुर,29 जून(36गढ़ डाट इन) महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्डों के कार्यक्रम अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है।
लक्ष्य के अनुरूप जरूरतमदों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराने पर सरगुजा जिले के प्रभारी कलेक्टर द्वारा लखनपुर विकासखण्ड के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ईश्वरी पैकरा एवं रामानुजनगर के कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेन्द्र जांगड़े को 5-5 सौ और ओड़गी विकासखण्ड के कार्यक्रम अधिकारी श्री एस.एस. तिवारी को एक हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
यह दण्ड रोजगार गांरटी अधिनियम 2005 की धारा 25 के तहत दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
|