नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:12:35 +0530

Wed, 30 Jun 2010 10:17:00 +0000

मुख्यमंत्री ने नक्सल हमले की तीव्र निंदा की



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के नारायणपुर जिले में धौड़ाई के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले की तीव्र निंदा की है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,30 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के नारायणपुर जिले में धौड़ाई के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले की तीव्र निंदा की है।

डॉ. सिंह ने इस वारदात के दौरान नक्सलियों का मुकाबला करते हुए सुरक्षा बलों के अनेक जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और अधिकारियों से कहा है कि उनका बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलियों में इतना नैतिक साहस नहीं है कि वे हमारे बहादुर जवानों से आमने-सामने मुकाबला कर सके, इसलिए उन्होंने  कायरता का परिचय देते हुए छुपकर वार किया है और हमारे वीर जवानों की हत्या की है।

मानव अधिकारों में आस्था रखने वाले सभी शांतिप्रिय नागरिकों और संगठनों को हर प्रकार के वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर नक्सलियों की इस शर्मनाक हरकत की एक स्वर से निंदा करनी चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता और सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों के सहयोग से बस्तर संभाग सहित राज्य के अन्य नक्सल पीड़ित जिलों को भी नक्सल हिंसा और आतंक से मुक्त करने का संकल्प लिया है।

हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरी दृढ़ता के साथ नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि इस घटना में सुरक्षा बलों के जवानों ने बस्तर संभाग और नारायणपुर जिले की जनता को नक्सल आतंक से मुक्त करने के
अभियान में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

डॉ. रमन सिंह ने इस वारदात की जानकारी मिलते ही मंगलवार रात यहां अपने आवासीय कार्यालय में प्रदेश सरकार के गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल और पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक लेकर स्थिति की पूरी जानकारी ली और उन्हें
जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस घटना के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी. चिदम्बरम् से भी टेलीफोन पर विचार-विमर्श किया। श्री चिदम्बरम् ने भी घटना की तीव्र निदां की और जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख प्रकट किया।

श्री चिदम्बरम् ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से निरन्तर सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com