नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:36:56 +0530

Wed, 30 Jun 2010 23:51:00 +0000

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को दी विनम्र श्रध्दांजलि



छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने आज यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 4 थीं बटालियन के माना कैम्प परिसर में नारायणपुर जिले के धौड़ाई के समीप कल हुई नक्सल हिंसा की घटना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें विनम्र श्रध्दाजलि अर्पित की।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,30 जून(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने आज यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 4 थीं बटालियन के माना कैम्प परिसर में नारायणपुर जिले के धौड़ाई के समीप कल हुई नक्सल हिंसा की घटना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें विनम्र श्रध्दाजलि अर्पित की।
 
मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नक्सलियों ने धौडाई की घटना के जरिए सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने की कायराना हरकत की है।

नक्सल हिंसा और आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में हम और भी ज्यादा बेहतर रणनीति के साथ काम करेंगे और नक्सलियों का और भी अधिक मजबूती के साथ सामना करेंगे।

डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे जवान विषम परिस्थितियों में भी नक्सल हिंसा और आतंक का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी, उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री श्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, प्रमुख सचिव गृह श्री एन.के. असवाल ।

पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक श्री विक्रम श्रीवास्तव, विशेष महानिदेशक श्री विजय रमन, छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक  श्री रामनिवास और आई. जी. मुकेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, राज्य शासन और पुलिस के अधिकारियों तथा पुलिस जवानों ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रध्दांजलि दी।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com