Mon, 05 Jul 2010 23:29:00 +0000 केन्द्रीय गृह सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
केन्द्रीय गृह सचिव श्री जी.के.पिल्लई ने आज उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,5 जुलाई(36गढ़ डाट इन) केन्द्रीय गृह सचिव श्री जी.के.पिल्लई ने आज उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की।
कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में श्री पिल्लई ने सर्व शिक्षा अभियान, शाला त्यागी बच्चों के पुन: दाखिले, शिक्षकों की स्थिति, आश्रम शाला भवन, स्वास्थ्य, चिकित्सकों के भरे पदों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र ।
आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाएं, कृषि, सिचांई, पेयजल, राजीव गांधी विद्युतीकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शासकीय कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था, कार्यालयों के भवन, वन विभाग में रिक्त पद, महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना के मजदूरी भुगतान, उपलब्ध कार्यदिवस, एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
बैठक में राज्य शासन के अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज, गृह सचिव श्री एन.के.असवाल, पुलिस महनिदेशक श्री विश्वरंजन, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.जे.लांगकुमेर ।
कलेक्टर उत्तर बस्तर श्री निर्मल कुमार खाखा, पुलिस अधिक्षक श्री अजय कुमार यादव और सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री अंकित आनंद सहित पुलिस एवं बी.एस.एफ के वरिष्ठ अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
36गढ़ डाट इन
|