Tue, 06 Jul 2010 22:59:00 +0000 बच्चों के दोपहिया वाहनों पर स्कूल आने पर रोक
परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूटर एवं मोटर साइकिल जैसे दो पहिया वाहनों पर स्कूल जाने की की बढ़ती प्रवृत्ति का चिन्ता जाहिर करते हुए उनके पालकों तथा स्कूल प्रबंधन से इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आव्हान किया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,6 जुलाई(36गढ़ डाट इन) परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूटर एवं मोटर साइकिल जैसे दो पहिया वाहनों पर स्कूल जाने की की बढ़ती प्रवृत्ति का चिन्ता जाहिर करते हुए उनके पालकों तथा स्कूल प्रबंधन से इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आव्हान किया है।
श्री मूणत ने स्कूली बच्चों के पालकों से कहा है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को स्कूटरों और मोटर साइकिलों पर स्कूल जाने की अनुमति न दें।
यह कानूनी रूप से जुर्म होने के साथ-साथ उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
श्री मूणत ने स्कूलों के प्रबंधन से भी अनुरोध किया है कि वे अपने स्कूलों में बच्चों के दो पहिया वाहनों से आने पर प्रतिबंध लगाकर सड़क यातायात को सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।
36गढ़ डाट इन
|