Tue, 06 Jul 2010 23:08:00 +0000 बिना टेल लाईट की वाहनों पर अंकुश लगाने की निर्देश
परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर टेल लाईट के बगैर या खराब टेल लाईट वाली वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने की निर्देश दिए हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,6 जुलाई(36गढ़ डाट इन) परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर टेल लाईट के बगैर या खराब टेल लाईट वाली वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने की निर्देश दिए हैं।
श्री मूणत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में बस ऑपरेटर संघ तथा गुड्स परिवहन संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें अपने वाहनों की टेल लाईट दुरूस्त रखने की ताकीद देने को कहा।
उन्होंने कहा कि बिना टेल लाईट अथवा खराब टेल लाईट वाले वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाकर उनके विरूध्द कड़ी कार्रवाई की जाए।
उल्लेखनीय है कि कल सोमवार को आयोजित सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के लिए बिना टेललाईट अथवा खराब टेल लाईट वाली वाहनों को प्रमुख रूप से जिम्मेदार बताया गया था।
बैठक में चर्चा के दौरान सदस्यों ने कहा था कि प्रदेश के राजमार्गों तथा अन्य मार्गों पर अंधेरे में खड़ी की गयी बिना टेललाईट की वाहन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का प्रमुख कारण है।
36गढ़ डाट इन
|