नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:57:22 +0530

Tue, 06 Jul 2010 23:10:00 +0000

महिला ने भी मुख्यमंत्री के साथ की हवाई यात्रा



समाज की अंतिम पंक्ति के सबसे आखिरी व्यक्तियों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गहरे आत्मीय जुड़ाव का एक नया उदाहरण आज उस वक्त देखने को मिला ।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,6 जुलाई(36गढ़ डाट इन) समाज की अंतिम पंक्ति के सबसे आखिरी व्यक्तियों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गहरे आत्मीय जुड़ाव का एक नया उदाहरण आज उस वक्त देखने को मिला ।

जब उन्होंने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान ग्राम रूदगांव से रायपुर के लिए रवाना होते समय वहां की एक निराश्रित महिला श्रीमती राजिम बाई को अपने साथ बैठाकर ना सिर्फ राजधानी रायपुर की सैर कराई, बल्कि यहां आने

के बाद उन्हें हेलीपेड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मुख्यमंत्री निवास ले आए और बड़े ही सम्मान के साथ उन्हें नाश्ता भी कराया।

डॉ . सिंह ने श्रीमती राजिम बाई को  हेलीकाप्टर में वहां के कार्यकर्ताओं के साथ वापस रूदगांव भिजवाया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती राजिम बाई के आंखों के समुचित इलाज का भी भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी बचाओ महाअभियान के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह राजनांदगांव जिले के ग्राम गौलीटोला, सांकरदाहरा और रूदगांव में आम जनता के साथ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने प्रवास के अंतिम पड़ाव रूदगांव से मुख्यमंत्री जब राजधानी लौटने के लिए हेलीका प्टर में बैठ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग ग्रामीण महिला भीड़ और सुरक्षा घेरे को हटाते हुए उनके पास आने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा अधिकारियों से कहकर महिला को पास बुलवाया और बड़ी आत्मीयता से राजिम बाई से छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत की। श्रीमती राजिम बाई ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को नजदीक से देखना चाहती हैं।

डा. सिंह ने उनसे पूछा कि क्या वे उनके साथ हेलीकाप्टर में रायपुर जाना चाहेंगी ? राजिम बाई के हां कहने पर मुख्यमंत्री उन्हें सहर्ष अपने साथ हेलीकाप्टर में बिठाकर रायपुर ले आए।

बातचीत के दौरान राजिम बाई ने बताया कि उन्हें तीन सौ रूपए की मासिक निराश्रित पेंशन के साथ हर माह मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के

तहत सस्ती दर पर 35 किलो चावल भी मिल रहा है। वे इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के इरादे से हेलीपेड पर उनके पास जाना चाहती थीं।

श्रीमती राजिम बाई ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि उनकी इन योजनाओं से गांव में ना केवल मुझे बल्कि और भी अनेक निराश्रितों को बड़ा सहारा मिल रहा है। मुख्यमंत्री के पूछने पर राजिम बाई ने बताया कि ‘हवाई जहाज में बईठके बने लागिस’।

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान पूछा हेलीकाप्टर में बैठकर बाहर कैसे दिखाई दे रहा है, राजिम बाई ने हंसते हुए बताया कि नान-नान अऊ धुंधला दिखथे।

ने हेलीकाप्टर में उनके साथ यात्रा कर रहे डोंगरगांव के श्री राम कुमार गुप्ता से कहा कि स्थानीय अधिकारियों का सहयोग लेकर राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव के जिला अस्पताल में श्रीमती राजिम बाई की आंखों का समुचित इलाज कराया जाए।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com