Thu, 08 Jul 2010 23:03:00 +0000 पांच दण्डित बंदियों की रिहाई की अनुशंसा
राज्य परिवीक्षा मंडल की बैठक में केन्द्रीय जेल जगदलपुर के पांच दण्डित बंदियों की रिहाई की अनुशंसा की गई है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,8 जुलाई(36गढ़ डाट इन) राज्य परिवीक्षा मंडल की बैठक में केन्द्रीय जेल जगदलपुर के पांच दण्डित बंदियों की रिहाई की अनुशंसा की गई है। परीविक्षा मंडल की अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा सहमति प्रदान की गई है।
राज्य परीविक्षा मंडल के अध्यक्ष एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के.असवाल की अध्यक्षता में विगत दिनों मंत्रालय में आयोजित बैठक में केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर और जगदलपुर के 18 दंडित बंदियों के प्रकरणों पर विचार किया गया।
प्रत्येक बंदी के परीविक्षाधीन प्रकरण, दंडित बंदियों की सजा के कारण और जेल में बिताई गई अवधि का परीक्षण किया गया।
परीक्षण उपरांत केन्द्रीय जेल जगदलपुर के पांच दंडित बंदी सर्वश्री डेंगा पिता आयतु, लखमू पिता मोसू, सोमारू पिता भूरका, देवसिंह पिता श्याम सिंह और मेहतूराम पिता भुरिया की मुक्ति हेतु अनुशंसा की गई तथा शेष तेरह बंदियों के प्रकरणों पर अस्वीकृति की अनुशंसा की गई।
बैठक में परीविक्षा मंडल के सदस्य एवं अतिरिक्त महानिदेशक (जेल) श्री एस.के.पासवान और अशासकीय सदस्य श्री भोजराज राजवाड़े उपस्थित थे।
36गढ़ डाट इन
|