Thu, 08 Jul 2010 23:11:00 +0000 मुख्यमंत्री ने नक्सल हमले की तीव्र निंदा की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के ग्राम नकुलनार में बीती रात नक्सलियों द्वारा स्थानीय नागरिक श्री अवधेश सिंह गौतम के घर पर किए गए हमले की तीव्र निंदा की है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,8 जुलाई(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के ग्राम नकुलनार में बीती रात नक्सलियों द्वारा स्थानीय नागरिक श्री अवधेश सिंह गौतम के घर पर किए गए हमले की तीव्र निंदा की है।
मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा की इस वारदात में श्री गौतम के एक रिश्तेदार और एक मुंशी की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया हैं डॉ. सिंह ने कहा है
कि नक्सलियों ने इन लोगों की हत्या कर और श्री गौतम के बेटे पर गोली चलाकर अपने अमानवीय चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। डॉ. सिंह ने इस वारदात में घायल सुरक्षा गार्ड सहित अन्य घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
36गढ़ डाट इन
|