Thu, 15 Jul 2010 00:03:00 +0000 राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ के साहसी बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने हेतु आगामी 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
36गढ़ डाट इन
रायपुर 14 जुलाई(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के साहसी बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने हेतु आगामी 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर चुने हुए बहादुर बच्चों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर पुरस्कृत किया जाता है।
इस पुरस्कार के लिए छह वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जिन्होंने किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, बुद्धिमता और सूझबूझ पूर्वक अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की जान की रक्षा की हो।
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने के लिए घटना की अवधि एक जुलाई 2009 से 30 जून 2010 के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदन के साथ प्रमाणिक दस्तावेज संलग्न किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र सभी सहपत्रों सहित जिला कलेक्टर की अनुशंसा से 15 सितम्बर 2010 तक राजधानी रायपुर में सप्रे शाला परिसर स्थित छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद भेजा जा सकता है।
36गढ़ डाट इन
|