Fri, 16 Jul 2010 23:14:00 +0000 वन विभाग द्वारा केविएट सूचना जारी
राज्य सरकार के वन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के संदर्भ में केविएट सूचना जारी की है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,16 जुलाई(36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार के वन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के संदर्भ में केविएट सूचना जारी की है।
वन विभाग के विशेष सचिव श्री जी.एस.धनंजय द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी इस केविएट सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण्ा किए गए हैं।
इन तबादलों के संदर्भ में प्रभावित पक्षों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर याचिका दायर कर स्थगन प्राप्त किए जाने की संभावना है।
ऐसी स्थिति में शासन का पक्ष सुने बिना स्थगन नहीं दिए जाने के उद्देश्य से एक केविएट राज्य शासन माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।
अत: संभावित याचिका कर्ताओं/जनसाधारण को इस केविएट नोटिस के जरिए सूचित किया जाता है कि याचिका दायर करने के पहले महाअधिवक्ता कार्यालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर बिलासपुर अथवा सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग, मंत्रालय रायपुर को याचिका की अग्रिम प्रति उपलब्ध कराएं।
36गढ़ डाट इन
|