नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:37:36 +0530

Fri, 16 Jul 2010 23:23:00 +0000

व्यवसायी अब ई-रिटर्न दाखिल कर सकेंगे



वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में ई-रिटर्न सेवा का शुभारंभ किया।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 16 जुलाई(36गढ़ डाट इन) वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में ई-रिटर्न सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही व्यवसायी अब बिना डिजिटल हस्ताक्षर के अपने कार्य स्थल से ही कर विवरण् (रिटर्न) दाखिल कर सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2006 से ही वाणिज्यिक कर विभाग में ई-रिटर्न दाखिल करने की सुविधा थी, लेकिन इसमें डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य था। इसके चलते व्यवसायियों को रिटर्न दाखिल करने में काफी परेशानी होती थी।

व्यवसायियों की सुविधा के लिए अब डिजिटल हस्ताक्षर युक्त रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दी गई है। विभाग में ई-चालान की सुविधा भी पहले से है। इस अवसर पर वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने आज एक व्यवसायी को ई-रिटर्न दाखिल करने का पासवर्ड प्रदान कर इस सुविधा का शुभारंभ किया।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और व्यवसायियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नई तकनीक से अधिकारियों और व्यापारियों दोनों को सुविधा होगी।

इससे अधिकारी कर एसेसमेंट और मानीटरिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे। वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि कोई भी व्यवसायी विभाग की वेबसाईट cg.nic.in/AnnualReturn एवं cg.nic.in/comtax में ई-रिटर्न के लिए अपना पंजीयन कराने के बाद इंटरनेट के माध्यम से रिटर्न दाखिल कर सकता है।

इसके लिए उन्हें वाणिज्यिक कर कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने रिटर्न में ऑन लाईन संशोधन कर सकता है। ई-रिटर्न दाखिल करने के तुरंत बाद व्यवसायी को मौके कम्प्यूटर द्वारा पावती मिल जाएगी। श्री मिश्रा ने बताया कि करदाताओं और सेल्स टेक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों को बिना डिजिटल हस्ताक्षर के ई-रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है।

36गढ़ डाट इन







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com