Thu, 22 Jul 2010 00:14:00 +0000 पदस्थापनाएं
राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय से एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गयी है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,21 जुलाई(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा आज यहां मंत्रालय से एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गयी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री आर.डी.दीवान, अवर सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय रायपुर को आयुक्त नगर निगम रायगढ़, श्री धरमवीर शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग को आयुक्त नगर निगम दुर्ग, श्री एम.एल.सिरदार संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
श्री तारन प्रकाश सिन्हा संयुक्त कलेक्टर रायपुर को उनके वर्तमानर् कत्तव्यों के साथ-साथ अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
श्री विपिन मांझी अपर कलेक्टर जशपुर की सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सौंपते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद पदस्थ किया गया है।
इसी तरह श्री एम.कल्याणी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर की सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अपर कलेक्टर जशपुर, श्री श्याम धावड़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत
महासमुन्द को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर और श्री आर.के.टण्डन उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त कार्यालय सरगुजा को अपर कलेक्टर धमतरी पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छह जुलाई 2010 को जारी आदेश के तहत श्री सोनचंद बंजारे अपर कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को अपर कलेक्टर पेण्ड्रा रोड जिला बिलासपुर, श्री एस.के.शर्मा अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपर कलेक्टर बलौदाबाजार जिला रायपुर एवं श्री के.एल.चौहान अपर कलेक्टर बलौदाबाजार को अपर कलेक्टर धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
|