Thu, 22 Jul 2010 00:16:00 +0000 रेडी-टू-ईट आपूर्ति में गड़बड़ी करने पर स्व-सहायता समूह का अनुबंध निरस्त
आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रेडी-टू-ईट वितरित नहीं करने पर बिलासपुर जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती की जय मां काली महिला स्वसहायता समूह का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,21 जुलाई(36गढ़ डाट इन) आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रेडी-टू-ईट वितरित नहीं करने पर बिलासपुर जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती की जय मां काली महिला स्वसहायता समूह का निरस्त कर दिया गया है।
इस स्व सहायता समूह द्वारा तैयार भोजन के बदले आंगनबाड़ी केन्द्रों में गेहूं का वितरण किया गया था।
जांच में शिकायत सहीं पाए जाने पर कलेक्टर बिलासपुर ने इस स्व सहायता समिति का अनुबंध निरस्त कर दिया है और महिला एवं बाल विकास विभाग के गौरेला सेक्टर सुपरवाईजर को रेडी-टू-ईट की आपूर्ति का सत्यापन नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
36गढ़ डाट इन
|