नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Wed, 08 Feb 2012 18:31:06 +0530

4.5 / 5 (2 Votes)
Wed, 28 Jul 2010 15:56:00 +0000

मछली बीज खरीदने पर दस प्रतिशत तक छूट



छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य सहकारी महासंघ मर्यादित द्वारा प्रदेश की पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों और महासंघ की सदस्य समितियों को मछली बीज खरीदने पर पांच से दस प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 28 जुलाई(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य सहकारी महासंघ मर्यादित द्वारा प्रदेश की पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों और महासंघ की सदस्य समितियों को मछली बीज खरीदने पर पांच से दस प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

मत्स्य महासंघ के प्रदेश में स्थित पांच मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से मछली बीज खरीदने वाली छत्तीसगढ़ की सभी पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को पांच प्रतिशत की छूट पर मछली बीज प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार मत्स्य महासंघ की सदस्य समितियों को इन प्रक्षेत्रों से मछली बीज खरीदने पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मत्स्य महासंघ के जिला धमतरी स्थित देमार, जिला दुर्ग स्थित सेलूद और खुटेलाभाठा, जिला बिलासपुर स्थित, खूंटाघाट तथा जिला कोरबा स्थित एतमानगर, बांगो मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से स्पान, फ्राई एवं फिंगरलिंग आकर के मछली बीज खरीदने पर यह छूट दी जाएगी।

36गढ़ डाट इन
4.5 / 5 (2 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com