Thu, 29 Jul 2010 23:57:00 +0000 कुएं में जहरीली गैस रिसने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु
बिलासपुर जिले की तहसील मरवाही के ग्राम मनोर में एक कुंए की सफाई के दौरान जहरीली गैस रिसने से आज तीन व्यक्तियाे की मृत्यु हो गई।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,29 जुलाई(36गढ़ डाट इन) बिलासपुर जिले की तहसील मरवाही के ग्राम मनोर में एक कुंए की सफाई के दौरान जहरीली गैस रिसने से आज तीन की मृत्यु हो गई।
जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
ज्ञातव्य है कि मरवाही तहसील के ग्राम मनोर में आज सवेरे श्री अमर सिंह उर्फ सरोता वल्द श्री अंगद गोंड उम्र 40 वर्ष, श्री देवसिंह पिता श्री जीरदहा गोंड उम्र 50 वर्ष और श्री भुवनेश्वर पिता श्री प्रेमसाय प्रधान उम्र 40 वर्ष एक कुएं की सफाई करने नीचे उतरे थे।
कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हुआ और गैस के प्रभाव से इन तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में दो-दो हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
36गढ़ डाट इन
|