Thu, 29 Jul 2010 23:59:00 +0000 कॉलेज परिसरों को हरा-भरा बनाने महिलाओं ने लगाए पौधे
हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान को गति प्रदान करते हुए समाजसेवी संस्था मातृ वृक्षमित्र एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधरोपण का सिलसिला निरंतर जारी है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,29 जुलाई(36गढ़ डाट इन) हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान को गति प्रदान करते हुए समाजसेवी संस्था मातृ वृक्षमित्र एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधरोपण का सिलसिला निरंतर जारी है।
समिति की महिलाओं ने अभी तक राजधानी रायपुर और आसपास के नगरों में लगभग पन्द्रह हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं।
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने आज यहां नगर में तीन विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के साथ मिलकर लगभग ढाई हजार से अधिक पौधे रोपित किए हैं।
समिति की सचिव श्रीमती पूर्णश्री राऊत के नेतृत्व में समिति की महिलाओं ने आज अपरान्ह स्थानीय राजकुमार कॉलेज परिसर, शासकीय दूधाधारी बजरंग श्री वैष्णव स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय परिसर और दूधाधारी बजरंग शासकीय महिला महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इन परिसरों में मुख्य रूप से देशी प्रजाति के आम, अमरूद, आंवला, चीकू, सीताफल आदि पौधे लगाए गए हैं।
इन महिलाओं द्वारा कल 30 जुलाई को दुर्ग जिला मुख्यालय में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर और राजनांदगांव जिला मुख्यालय में कमला महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती रेणु सिंह श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती रचना मिश्रा, श्रीमती भूत, श्रीमती सिध्दिकी, श्रीमती आभा मिश्रा, श्रीमती अमिता शुक्ल, श्रीमती आभा सिन्हा, श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती सुनीता द्विवेदी उपस्थित थे।
शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द गिरोलकर और भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी.पी.कश्यप ने आभार प्रकट किया।
36गढ़ डाट इन
|