Sun, 01 Aug 2010 23:58:00 +0000 ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में जागरूकता बढ़ी
राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान (पायका) के तहत विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,1 अगस्त (36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान (पायका) के तहत विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के तीन जिलों कोरबा, रायगढ़ और कांकेर में राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन खेलों में राज्य के दो हजार 776 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि आयोजित होने वाले इन ग्रामीण्ा खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष इन प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया गया।
जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य के सभी 18 जिलों में माह अक्टूबर 2009 में किया गया था। इनमें आठ हजार 244 बालक, पांच हजार 451 बालिका कुल 13 हजार 695 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत पिछले वर्ष 13-15 नवम्बर 2009 तक कोरबा जिले में एथलेटिक, कुश्ती, वेटलिफ्ंटिग का आयोजन किया गया जिसमें 770 खिलाड़ी शामिल हुए।
इसी प्रकार रायगढ़ जिले में 17 से 19 नवम्बर 2009 तक कबड्डी, खो-खो, आरचरी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 848 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि कांकेर जिले में 28-30 दिसम्बर 2009 तक फुटबॉल, वॉलीबाल, सायक्लिंग, हॉकी का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार 118 खिलाड़ी शामिल हुए।
36गढ़ डाट इन
|