Mon, 02 Aug 2010 00:08:00 +0000 सीआईटी की शोध पत्रिका का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी (सीआईटी) राजनांदगांव द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका 'सीआईटी जर्नल ऑफ रिसर्च' का
विमोचन किया।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 1 अगस्त(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी (सीआईटी) राजनांदगांव द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका 'सीआईटी जर्नल ऑफ रिसर्च' का विमोचन किया।
उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इस शोध पत्रिका के प्रकाशन को छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के लिए काफी उपयोगी बताया। डॉ. सिंह ने पत्रिका की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, कृषि मण्डी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सचिन बघेल और सीआईटी के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
36गढ़ डाट इन
|