नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:45:47 +0530

2 / 5 (1 Votes)
Tue, 03 Aug 2010 00:18:00 +0000

स्काउट्स,गाइड्स ने लिया बाढ़ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण



भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच दिवसीय नेषनल वाटर रेगाटा केंप का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से स्काउट्स और गाइड्स के 11 विद्यार्थी शामिल हुए।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,2 अगस्त(36गढ़ डाट इन) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच दिवसीय नेषनल वाटर रेगाटा केंप का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से स्काउट्स और गाइड्स के 11 विद्यार्थी शामिल हुए।

उन्होंने शिविर में जल से संबंधित साहसिक व रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया और बाढ़ आपदा प्रबंधन का प्रषिक्षण भी प्राप्त किया।

कैंप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा इस वर्ष कोरबा जिले को अवसर प्रदान किया गया। बीते साल इस कैंप में कोरबा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्षन किया था।

इस राष्ट्रीय शिविर में छत्तीसगढ़ पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबर के स्काउट मास्टर रामेष्वर प्रसाद पटेल के नेतृत्व में कोरबा जिले के 7 स्काउट्स व 4 गाइड्स ने भाग लिया।

इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के छात्र प्रवीण पटेल, महावीर पटेल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के मुकेष कुमार, केलाष, छत्तीसगढ़ग पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी सर्वश्री संजीत पटेल, संतोष कष्यप, नोबेल वर्मा, कुमारी दीक्षा भगत, कुमारी शारदा अमित, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली की छात्रा कुमारी शांता मिरी, कुमारी संजीता श्रीवास शामिल थीं।

नेषनल वाटर रेगाटा कैंप में स्वीमिंग, रोविंग, बोट पुलिंग, क्याकिंग, कनोईंग के साथ ही जल संबंधी अन्य साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियों में स्काउट्स, गाइड्स ने हिस्सा लिया।

साथ ही बाढ़ आपदा प्रबंधन का प्रषिक्षण हासिल किया। छात्रों ने भोपाल में स्थित सांइंस सेंटर, मानव भवन का अवलोकन किया। गैं्रड कैंप फायर में छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द लोक नृत्य करमा को खूब सराहना मिली।

इस षिविर में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेष, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, पं.बंगाल, बिहार, अरूणाचल प्रदेष, नार्थ ईस्ट रेलवे, साउथ ईस्ट रेलवे के स्काउट्स-गाइड्स व रोवर रेंजर्स ने भाग लिया। षिविर के कैंप के लीडर आफ कोर्स एस.के.द्विवेदी, आरओसी (स्काउट) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स वेस्टर्न रीजन थे।

36गढ़ डाट इन
2 / 5 (1 Votes)







 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com