Tue, 03 Aug 2010 23:17:00 +0000 छत्तीसगढ़ के युवा इंजीनियर की अमेरिका में मौत
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी युवा माइनिंग इंजीनियर श्री उमर वसीम रजा अली के अमेरिका में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,3 अगस्त(36गढ़ डाट इन) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी युवा माइनिंग इंजीनियर श्री उमर वसीम रजा अली के अमेरिका में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
डॉ. सिंह ने स्वर्गीय श्री वसीम रजा के पिता श्री उमर दराज अली को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है।
ज्ञातव्य है कि माइनिंग इंजीनियर श्री वसीम रजा अमेरिका केएरिजोना प्रांत में टुकसन नामक स्थान पर एक निजी कम्पनी में माइनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जिनका पिछले महीने की 26 तारीख को एक स्वीमिंग पुल में मृत्यु हो गयी थी।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्गीय श्री वसीम रजा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए उच्च स्तरीय पहल भी की जा रही है। डॉ. सिंह ने दिवंगत इंजीनियर के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।
36गढ़ डाट इन
|