Tue, 03 Aug 2010 23:21:00 +0000 श्रमिकों को मिलेंगे पांच-पांच हजार रूपए के पुरस्कार
राज्य सरकार के श्रम कल्याण मंडल द्वारा वर्ष 2010 में प्रदेश के पांच श्रेष्ठ श्रमिकों को उत्तम श्रमिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,3 अगस्त(36गढ़ डाट इन) राज्य सरकार के श्रम कल्याण मंडल द्वारा वर्ष 2010 में प्रदेश के पांच श्रेष्ठ श्रमिकों को उत्तम श्रमिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिकों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह और पांच-पांच हजार रूपए की नगद राशि भी दी जाएगी। मंडल द्वारा पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2010 निर्धारित की गयी है।
इच्छुक श्रमिक अपनी प्रविष्टियां श्रम कल्याण मंडल के 07 गीतांजली नगर, कैलाश रेसीडेन्सी, बाटल हाऊस रोड, शंकर नगर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
श्रम कल्याण आयुक्त ने आज यहां बताया कि मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ की औद्योगिकी इकाईयों में कार्यरत श्रमिकों को अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
यह योजना राज्य में स्थित उन औद्यागिक इकाईयों में कार्यरत श्रमिकों के लिए है, जो छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण निधि अधिनियम के तहत परिभाषित हैं मंडल में श्रमिक कल्याण के लिए अभिदाय दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवेदन-पत्र का प्रारूप मंडल कार्यालय रायपुर सहित सभी जिलों में श्रम विभाग के जिला कार्यालयों से भी प्राप्त की जा सकती है।
36गढ़ डाट इन
|