Thu, 12 Aug 2010 00:04:00 +0000 राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी थामेंगे बैटन
खेल और युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने आज यहां बताया कि कल गुरूवार 12 अगस्त को बैटन रिले के स्वागत में रायपुर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
और समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त बैटन थामेंगे।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 11 अगस्त(36गढ़ डाट इन) खेल और युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने आज यहां बताया कि कल गुरूवार 12 अगस्त को बैटन रिले के स्वागत रायपुर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त बैटन थामेंगे।
सुश्री उसेंडी ने बताया कि आज शाम सवा सात बजे बैटन रिले दल के रायपुर आगमन के साथ ही बैटन का इंतजार खत्म हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को दोपहर दो बजे शहीद भगत सिंह चौक से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बैटन रिले का शुभारंभ करेंगे और माधवराव सप्रे स्कूल में इसी दिन शाम 4.30 बजे बैटन के स्वागत में आयोजित समारोह का समापन महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त करेंगे।
इस मौके पर सुश्री उसेण्डी ने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रदेश का हर युवा खेलों को आवश्यक रूप से अपने जीवन में शामिल करें।
सुश्री उसेण्डी ने कहा कि खेलों से अनुशासन और भाईचारा की सीख मिलती है। इससे जीवन में व्याप्त विसंगतियां भी दूर हो जाती है। युवा अनुशासन में रहते
हुए समाज के साथ ही अपना जीवन भी संवार सकते हैं। युवा शक्ति हर समाज की रीढ़ होता है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि बैटन रिले शहर में 80 बिन्दुओं से होते हुए गुजरेगी, जहां बैटन को थामने के लिए खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। बैटन के आगमन के अवसर पर प्रदेश में खेल वातावरण बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि बैटन रिले के स्वागत के दौरान स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, आम नागरिक सहित प्रदेश में पायका योजना के तहत नियुक्त सात सौ क्रीड़ाश्री भी उपस्थित रहेंगे।
जब ये क्रीड़ाश्री वापस अपने पंचायतों में जाकर राष्ट्रमंडलीय खेलों, बैटन रिले और रायपुर में निर्मित खेल माहौल के बारे में बताएंगे, तो निश्चित रूप से में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। सुश्री उसेण्डी ने बताया कि तेरह अगस्त को राजनांदगांव, भिलाई और दुर्ग में भी बैटन रिले के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
36गढ़ डाट इन
|