Thu, 12 Aug 2010 00:08:00 +0000 विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए अनुदान
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों-पहाड़ी कोरवा, बैगा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया समुदाय के लोगों को स्वरोजगार दिलाने के लिए एक करोड़ 36 लाख रूपए का आबंटन जारी किया गया है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,11 अगस्त(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों-पहाड़ी कोरवा, बैगा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया समुदाय के लोगों को स्वरोजगार दिलाने के लिए एक करोड़ 36 लाख रूपए का आबंटन जारी किया गया है।
यह राशि विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए गठित विकास अभिकरणों के माध्यम से उन्हें विभिन्न स्वरोजगार के लिये अनुदान के रूप में उपलब्ध करायी जाएगी।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने गत दिनों
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित विभिन्न निर्माण और विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए विशेष जनजातियों को स्वरोजगार दिलाने हेतु एक करोड़ 36 लाख रूपए का आबंटन जारी किया।
कुल आबंटित राशि में से काष्ठ बांस शिल्प प्रशिक्षण हेतु 23 लाख 50 हजार, मिनी राइस मिल की स्थापना के लिए 51 लाख 25 हजार रूपए, धान कुट्टी मशीन लगाने हेतु तीन लाख 60 हजार, दोना-पत्तल बनाने के मशीन लगाने के लिए 22 लाख रूपए की राशि जारी की गयी है।
किराना दुकान के लिए 8 लाख 90 हजार, लाख कृमि पालन के लिए 13 लाख 30 हजार, सूकर पालन के लिए एक लाख 78 हजार रूपए और बकरी पालन के लिए 11 लाख 75 हजार रूपए आबंटित किए गए हैं। 36गढ़ डाट इन
|