नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2010
SuMoTuWeThFrSa
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28            
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Wed, 08 Feb 2012 18:24:59 +0530

3.5 / 5 (7 Votes)
Wed, 18 Aug 2010 23:28:00 +0000

मध्यान्ह भोजन ऑनलाईन करने धमतरी पहला जिला



छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला स्कूली बच्चों की मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था को इंटरनेट के जरिए ऑनलाईन करने वाला पहला जिला बन गया है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर,18 अगस्त(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला स्कूली बच्चों की मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था को इंटरनेट के जरिए ऑनलाईन करने वाला पहला जिला बन गया है।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के ऑनलाईन होने से स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन, वितरण और रसोई लागत की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

राज्य में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालक श्री के.आर.पिस्दा द्वारा कल मंगलवार को धमतरी जिला मुख्यालय में मध्यान्ह भोजन की वेबसाईट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन स्लेस धमतरी स्लेस एमडीएम ;बहण्दपबण्पदध्कींउजंतपध्उकउध्द का शुभारंभ किया गया।

इस वेबसाईट में नागरिकों के लिए सीटिजन सेक्शन रखा गया है, जिसमें जाकर मध्यान्ह भोजन के बारे में संकुलवार, विकासखण्डवार और स्कूलवार जानकारी प्राप्त किया जा सकेगा।

इस वेबसाईट पर वर्तमान में ब्लॉक कार्यालयों से मध्यान्ह भोजन की जानकारी ऑन लाईन एन्ट्री की जा रही है। उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के एक हजार 375 स्कूलों में जिले के नौ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है।

योजना के तहत छात्र-छात्राओं को औसतन 200 कार्य दिवसों में पका उपलब्ध कराया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 2004-05 से 2009-10 तक की स्थिति में एक करोड़ 14 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन दिया गया।

36गढ़ डाट इन

3.5 / 5 (7 Votes)







 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com