छत्ताीसगढ़ राज्य के स्कूली बच्चों में पर्यावरणीय शिक्षा एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से नेशनल ग्रीन कोर कार्याक्रम के तहत इको क्लब का गठन किया गया है।
अम्बिकापुर,13 अगस्त(36गढ़ डाट इन) छत्ताीसगढ़ राज्य के स्कूली बच्चों में पर्यावरणीय शिक्षा एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से नेशनल ग्रीन कोर कार्याक्रम के तहत इको क्लब का गठन किया गया है।
जिले में स्थापित 250 इको क्लबों में से 3 सर्वश्रेष्ठ इको क्लब का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार जिले के तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लबों का चयन कर 5 सितम्बर तक छत्ताीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के रायपुर स्थित कार्यालय में जिले की प्रविष्टियां भेजने के निर्देश दिये हैं।
राज्य में इको क्लब के कार्यकलापों की समीक्षा एवं सर्वश्रेष्ठ इको क्लब स्कूलों को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु इस वर्ष राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको क्लब चयन प्रतियोगिता 15 एवं 16 सितम्बर 2010 को दुधाधारी मठ में आयोजित की जायेगी।
जिले के तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लबों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु जिले के मास्टर ट्रेनर्स को शामिल कर चयन समिति का गठन किया जा सकता है।
जिले में चयनित प्रत्येक इको क्लब में से तीन प्रतिभागियों अर्थात प्रत्येक जिले से कुल 9 प्रतिभागिया का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा।
इसके तहत ऐसे प्रतिभागियों का चयन किया जाना है, जो भाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ हों। प्रत्येक जिले के दल में मण्डल द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर एवं सहायक कोऑर्डिनेटरों को शामिल करने के निर्देश दिये गये हैं।
राज्य स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लबों में से प्रथम स्थान पाने वाले इको क्लब को 10 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 500 रूपये, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये तथा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।
पुरस्कारों के चयन हेतु प्रत्येक इको क्लब को अपनी गतिविधिया व कार्यवाहिया के संबंध में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष 7 मिनट का
प्रस्तुतिकरण देना होगा, जिसे इको क्लब के प्रतिभागी व शिक्षक मिलकर देंगे।राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले के इको क्लब द्वारा स्टॉल भी लगाया जाना है। जिसमें उनकी गतिविधियां, कार्यकलाप व उपलब्धियां प्रदर्शित हों।
प्रतिभागिया से स्टॉल के लिए पर्यावरण से संबंधित सामग्रियां जैसे मॉडल, पोस्टर एवं बैनर साथ लाने कहा गया है। राज्य स्तर पर प्रतिभागिया को आने जाने का न्यूनतम व्यय मण्डल द्वारा देय होगा।
36गढ़ डाट इन