नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 03:33:06 +0530

Thu, 19 Aug 2010 23:47:00 +0000

हर जिले की माध्यमिक शाला में होगी संस्कृत की पढ़ाई



छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 21 अगस्त से 27 अगस्त तक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
36गढ़ डाट इन

रायपुर,19 अगस्त(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 21 अगस्त से 27 अगस्त तक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

इस सप्ताह के दौरान संगोष्ठी, रैली, समूह गान, गीतापाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यहां आयोजित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की कार्यकारिणी की तेरहवीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव श्री आर.पी. मंडल, संचालक लोक शिक्षण श्री के.आर.पिस्दा, विशेष सचिव शिक्षा विभाग श्री सूधीर अग्रवाल, संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव श्री सुरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विद्यामण्डलम् के सचिव श्री शर्मा ने कार्यकारिणी की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्य में संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के लिए वित्तीय वर्ष 2010-11 के बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट के व्यय के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जिले में एक पूर्व माध्यमिक शाला का चयन कर वहां प्रथमा (छठवीं) कक्षा के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जाएगी।

इस स्कूल के बच्चे अन्य विषयों के साथ प्राच्य संस्कृत के नये पाठयक्रम की पढ़ाई करेंगे। इन शालाओं में प्राच्य संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 75 रूपए प्रतिमाह की दर से विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इन शालाओं के प्रथमा (छठवीं) कक्षा के बच्चों को आधुनिक विषयों के साथ-साथ प्राच्य संस्कृत विषय पढ़ने का अवसर मिलेगा।

बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में भी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश, पाठयपुस्तक और छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को संस्कृत भारती रायपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ में संस्कृत के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण और अकादमी कार्य के लिए संस्कृत विद्यामण्डलम् की सहयोगी संस्था है।

36गढ़ डाट इन
   








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com