Fri, 03 Sep 2010 20:49:00 +0000 शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आगामी रविवार पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर
पर यहां राजभवन के दरबार हॉल में सवेरे दस बजे से आयोजित किया जायेगा।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 3 सितम्बर(36गढ़ डाट इन) राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आगामी रविवार पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां राजभवन के दरबार हॉल में सवेरे दस बजे से आयोजित किया जायेगा।
समारोह में राज्यपाल श्री शेखर दत्त चयनित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे।
शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
36गढ़ डाट इन
|