नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 23 Feb 2012 04:02:58 -0600

Sat, 08 Oct 2011 16:51:00 +0000

नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र निंदा



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे राज्य के बस्तर संभाग में गीदम-जगदलपुर मार्ग पर बंजारी घाट में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट की तीव्र निंदा की है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर, 8 अक्टूबर(36गढ़ डाट इन) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे राज्य के बस्तर संभाग में गीदम-जगदलपुर मार्ग पर बंजारी घाट में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट की तीव्र निंदा की है।

मुख्यमंत्री ने इस नक्सल वारदात को कायरतापूर्ण और शर्मनाक बताया है। डॉ. रमन सिंह ने इस वारदात में सुरक्षा बलों के जवानों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि इन जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। डॉ. सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार आम जनता और सुरक्षा बलों के सहयोग से बस्तर को नक्सल हिंसा और आतंक से मुक्त करने के लिए वचनबध्द है। हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है।

उनके बढ़ते दबाव की वजह से नक्सली बौखला गए हैं और बौखलाहट में कायरों की तरह छुपकर वार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल की जनता नक्सलियों के ऐसे उपद्रवों से तंग आ चुकी है। सुरक्षा बलों के हमारे बहादुर जवान वहां की जनता की मदद से बस्तर को बहुत जल्द नक्सलियों के आतंक से मुक्त करेगी और वहां एक बार फिर शांतिपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...
»  जोरा से विधानसभा तक बनेगा फोरलेन मार्ग

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com