Wed, 12 Oct 2011 19:28:00 +0000 महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के किसान
राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में जैविक कृषि और खेती के आधुनिक तौर-तरीकों के अध्ययन के लिए यहां के किसानों को राज्य के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों के दौरे पर भेजा जा रहा है।
36गढ़ डाट इन
रायपुर,12 अक्टूबर(36गढ़ डाट इन) राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में जैविक कृषि और खेती के आधुनिक तौर-तरीकों के अध्ययन के लिए यहां के किसानों को राज्य के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों के दौरे पर भेजा जा रहा है।
इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के 10 चयनित किसानों को जल प्रबंधन और जैविक खेती के साथ ही गोपालन, वानिकी फसलों, ड्रीप एरिगेशन, उद्यानिकी की आधुनिक खेती का अध्ययन करने के लिए अंतर्राज्यीय भ्रमण पर महाराष्ट्र के जलगांव व रालेगांव सिद्दी भेजा गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आत्मा योजना के तहत अध्ययन के लिए 10 अक्टूबर से महाराष्ट्र गए कृषकों का यह दल 14 अक्टूबर तक जलगांव, रालेगांव सिद्दी और शेगांव में विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर उन्नत खेती, जल प्रबंधन और जल ग्रहण विकास कार्यों का अवलोकन करेगा।
अध्ययन दल को ड्रिप एरिगेशन, जैविक खेती, उद्यानिकी और वानिकी फसलों का अवलोकन कराया जाएगा। यह दल 14 अक्टूबर को रात्रि में शेगांव से रवाना होकर राजनांदगांव वापस आएगा।
36गढ़ डाट इन
|