जेएसपीएल द्वारा 6 मार्च को उच्चभिट्ठी, 8 मार्च को गेजामुड़ा, 10 मार्च को जामपाली, 12 मार्च को धनागर में, 13 मार्च को बरमुड़ा में 15 मार्च को परसदा में 17 मार्च को कोमुटारी पाली तथा 19 मार्च को नेतनागर में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
रायगढ़, 17 मार्च(36गढ़ डाट इन) -जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के अंतर्गत गांवों में पशुधन सुरक्षा के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पशुधन चिकित्सा शिविर 6 मार्च से जारी है। यह शिविर जिला चिकित्सा विभाग एवं जेएसपीएल के संयुक्त तत्वावधान में लगाए जा रहे हैं।
जेएसपीएल द्वारा 6 मार्च को उच्चभिट्ठी, 8 मार्च को गेजामुड़ा, 10 मार्च को जामपाली, 12 मार्च को धनागर में, 13 मार्च को बरमुड़ा में 15 मार्च को परसदा में 17 मार्च को कोमुटारी पाली तथा 19 मार्च को नेतनागर में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विदित हो कि जेएसपीएल द्वारा विगत 2-3 वर्षों से हर 6 मार्च के अंतराल में पशुधन चिकित्सा शिविर का आयोजन किसानों के हित एवं उनके पशुधन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
ये शिविर इसके पहले अंगीकृत गांवों एवं कोयला खान परिधि के गांवों में आयोजित किया जा चुका है।
36गढ़ डाट इन