प्रांतीय प्रचार मंत्री हीरा मोटवानी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से ही देशभक्ति गीतों का प्रसारण प्रारंभ कर शहीद हेमू कलाणी की प्रतिमा स्थल को पुष्पों से सजाया गया
रायगढ़ 26 जनवरी (36गढ़ डाट इन)-भारतीय सिंधु सभा रायगढ़ ने गणतंत्र दिवस पर स्थानीय हेमू कलानी चैक पर परेड ग्राउंड आने जाने वाले नागरिकों एवं बच्चों के लिये मधुरिम चाॅकलेट और शीतल पानी पाउच की व्यवस्था कर आने जाने वालों को गण पर्व की बधाईयां दी ।
प्रांतीय प्रचार मंत्री हीरा मोटवानी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से ही देशभक्ति गीतों का प्रसारण प्रारंभ कर शहीद हेमू कलाणी की प्रतिमा स्थल को पुष्पों से सजाया गया ।
इस अवसर पर रायगढ़ के प्रभारी एवं राज्य के वरिष्ठ मंत्री अमर अग्रवाल एवं रायगढ़ विधायक शक्राजीत नायक ने वीर शहीद हेमू कलाणी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सभापति सुरेश अग्र्रवाल, पार्षद कोैशलेष मिश्रा, पंकज कंकरवाल, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने भी वीर शहीद को पुष्पांजली अर्पित की।
भारतीय सिंधु सभा रायगढ़ ने चाकलेट उपलब्ध कराने वाले प्रसिद्ध बीमाकर्मी एल. सी. मोटवानी एवं सक्रिय साथी पूरण जगवानी समेत उक्त कार्यक्रम हेतु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त नगरवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है !
36गढ़ डाट इन