नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:39:39 +0530

Tue, 26 Jan 2010 18:34:00 +0000

देशभक्ति की भावना से मनाया गया गणतंत्र दिवस



श्री सोहल ने समस्त जिंदलकर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाईयां दीं। श्री सोहल ने अपने उद्बाधन में संयंत्र की प्रगति और उपलब्धियों का उल्लेख किया।
36गढ़ डाट इन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 26 जनवरी (36गढ़ डाट इन)- जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) में 61वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह संयंत्र परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के समक्ष लान में आयोजित हुआ, जहां पर एक्जीक्युटिव डायरेक्टर (सीमेंट डिवीजन) श्री जी.डी.एस. सोहल ने ध्वजारोहण किया।

श्री सोहल ने समस्त जिंदलकर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाईयां दीं। श्री सोहल ने अपने उद्बाधन में संयंत्र की प्रगति और उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

इस अवसर पर, श्री सोहल ने कंपनी के एक्जीक्युटिव वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नवीन जिंदल के संदेश का वाचन किया।

श्री जिंदल ने अपने संदेश में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा आईए हम सब मिलकर उन भारत मां के महान वीर सपूतों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करें तथा राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले महान व्यक्तियों का सादर स्मरण करें। 

श्री नवीन जिंदल ने कहा कि हमें इस बात का अत्यंत गर्व है कि हमारी कंपनियां राष्ट्र के सामाजिक एवं आर्थिक तरक्की में बढ़ चढ़कर योगदान दे रही हैं।

 उत्खनन, स्टील व ऊर्जा की हमारी घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हम घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर व्यापार की नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल सुपर थर्मल पावर प्लांट सफलता के साथ तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हम ऊर्जा उत्पादन की क्षमता का विस्तार करने जा रहे हैं।

जेपीएल तमनार में 2400 मेगावाट क्षमता वाली पावर प्लांट विस्तार परियोजना में 600 मेगावाट क्षमता की चार इकाइयों का आर्डर बीएचईएल को दिया गया है।

डोंगामौंहा में 540 मेगावाट क्षमता का कैप्टिव पावर प्लांट लगाया जा रहा है। अरूणाचल प्रदेश में 6100 मेगावाट क्षमता वाली पन-बिजली परियोजनाएं स्थापित करने जा रहे हैं। 

श्री जिंदल ने कहा, हमारा रायगढ़ का स्टील प्लांट प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ठता के साथ एक नई पहचान बना रहा है और कंपनी की ख्याति देश-विदेश में फैल रही है।

हमारा सपना रायगढ़ में स्टील प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का है। रायगढ़ में 2 मिलियन टन उत्पादन क्षमता वाली सीमेंट प्लांट की स्थापना के साथ सीमेंट क्षेत्र में भी आ रहे हैं। सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट फरनेस स्लैग तथा फ्लाई ऐश से सीमेंट बनेगा।

पतरातू में 6 मिलियन टन क्षमता वाले स्टील प्लांट स्थापना  के अंतर्गत, 3 मिलियन टन क्षमता वाले स्टील प्लांट के पहले चरण का कार्य अग्रिम अवस्था में हैं। वायर राड मिल की उत्पादन प्रक्रिया यथाशीध्र प्रारंभ होने वाली है।

अंगुल (उड़ीसा)  में स्व. बाबूजी की स्वप्निल एवं महत्वाकांक्षी परियोजना अब मूर्त रूप लेने लगी है। 810 मेगावाट क्षमता वाली बिजली परियोजना की दो इकाईयां इस वर्ष के अंत तक चालू हो जाएंगी। 6 मिलियन टन क्षमता वाले इस स्टील प्लांट की अन्य इकाईयों का निर्माण कार्य भी प्रगति की ओर है।

इन सभी इकाईयों में विश्व की सबसे अनूठी तथा पर्यावरण अनुकूलित तकनीक को लागू किया जा रहा है। भारत सरकार ने प्रस्तावित कोल टू लिक्विड परियोजना के लिए उड़ीसा में रामचंडी प्रोमोशनल कोल ब्लाक हमारी कंपनी को आवंटित किया है। यह हमारी एक महत्वाकांक्षी योजना है जिस पर करीब 45000 करोड रुपये का निवेश होगा । 

श्री जिंदल ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सबकी संगठित होकर कार्य करने की भावना, उत्साह और काम करने के नए तरीकों से हमारी सभी परियोजनाएं प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।

 आइए हम सब संकट व चुनौतियों का साहस के साथ सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने का संकल्प दोहराएं और यह भी संकल्प लें कि हर विपरीत परिस्थिति को नए अवसरों में बदलने का प्रयास करेंगे। 

समारोह में एक्जीक्युटिव डायरेक्टर प्री-फैब्रिकेशन शाप श्री पीएस राणा, ईवीपी श्री राकेश कुमार, ब्रिगेडियर के. के. चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और कामगार बंधु शामिल हुए।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com