नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 05:42:39 +0530

Wed, 03 Feb 2010 23:18:00 +0000

मंदिर के संचालन के लिये पब्लिक ट्रस्ट बनेगा-कलेक्टर



कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्षता मे आज कलेक्ट्रेट मे आयोजित मंदिर प्रबंधकार्यकारिणी समिति की बैठक मे भोरमदेव मंदिर के संचालन के लिये पब्लिक ट्रस्ट बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
36गढ़ डाट इन

कवर्धा, 03 फरवरी (36गढ़ डाट इन) रतनपुर के महामाया मंदिर ट्रस्ट व डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के तर्ज पर विश्वप्रसिध्द भोरमदेव मंदिर के रखरखाव, संचालन व मंदिर क्षेत्र के विकास के लिये भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट गठित किया जायेगा।
 
कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्षता मे आज कलेक्ट्रेट मे आयोजित मंदिर प्रबंधकार्यकारिणी समिति की बैठक मे भोरमदेव मंदिर के संचालन के लिये पब्लिक ट्रस्ट बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

कलेक्टर परदेशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भोरमदेव मे तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों के आमद के अनुरूप मंदिर के बेहतर संचालन के लिये भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट सुनियोजित ढंग से कार्य करेगी।
 
भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट न केवल मंदिर का देखभाल करेगी बल्कि श्रध्दालुओं के लिये जरूरी सुविधाओं के विकास के लिये भी कार्य करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पब्लिक ट्रस्ट के गठन के लिये नियमावली तैयार की जायेगी व सदस्यों की संख्या तय की जायेगी।

कलेक्टर ने भोरमदेव पब्लिक ट्रस्ट बनाने के लिये देश-प्रदेश के प्रसिध्द मंदिर ट्रस्ट के संचालन नियमों का भी अध्ययन करने के निर्देश दिये। 

बैठक के दौरान श्रध्दालुओं की सुविधा व भोरमदेव मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। भोरमदेव में पर्यटकों को भोजन की सुविधा प्रदान करने भोरमदेव गार्डन मे निर्मित रेस्टोरेंट को शीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। रेस्टोरेंट मे पर्यटकों के लिये भोजन, जलपान व पेयजल की सुविधा होगी।

रेस्टोरेंट मे पर्यटकों को दक्षिण भारतीय व्यंजन, चायनीज फूड से लेकर सभी प्रकार के फल व शाकाहारी भोजन व स्वादिष्ट पकवान का स्वाद चखने को मिलेगा।

भोरमदेव मंदिर समिति के सदस्यों ने रेस्टोरेंट संचालन के साथ गार्डन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।

विदित हो देश-प्रदेश से आने वाले श्रध्दालुओं के लिये मंदिर दर्शन के बाद भोजन व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी।

बैठक के दौरान भोरमदेव पर्यटन के लिये आने वाले यात्रियों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा प्रदान करने मोटर सायकिल,कार,बसों के लिये शुल्क निर्धारित की गई।
 
कलेक्टर परदेशी ने पार्किंग शुल्क से प्राप्त होने वाली आमदनी को मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व तीर्थयात्री सुविधाओं के विकास पर खर्च करने के निर्देश दिये।
 
मोटर सायकिल के लिये पार्किंग शुल्क 2 रूपये, टैक्सी,जीप कार के लिये पार्किंग शुल्क 10 रूपये , मिनी बस के लिये 100 रूपये व बड़ी बस के लिये 150 रूपये तय किया गया है।
 
कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था के लिये निविदा आमंत्रित करने 4 सदस्यीय निविदा कमेटी का गठन किया है जिसमे रतन सिंह ठाकुर, प्रेमचंद श्रीमाल, एसडीएम दीक्षित व तहसीलदार वर्मा को सदस्य बनाया गया है।

कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने गार्डन मे भोजन पकाने, डीजे चलाने शराब व धुम्रपान को प्रतिबंधित करने एसडीएम अरविंद दीक्षित को निर्देशित किया है।

कलेक्टर ने इस आशय के भोरमदेव मंदिर क्षेत्र मे नोटिस बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक मे भोरमदेव गार्डन भ्रमण के लिये दो रूपये प्रवेश शुल्क लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 

इस दौरान भोरमदेव गार्डन मे बच्चों के लिये मनोरंजक सुविधाएं बढ़ाने, टायट्रेन चलाने पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर द्वारा मंदिर परिसर मे नया कंपाउंड वॉल बनाकर मंदिर परिसर को विस्तार देने व भोरमदेव संग्रहालय को मंदिर परिसर के भीतर लाने का सुझाव दिया गया, जिस पर सदस्यों ने सहमति जताई।
 
इस दौरान मंदिर के अंडरग्राउंड नॉली की सफाई व तालाब की सफाई के सबंध मे विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य जी.पी.अवस्थी, बृजलाल अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीमाल, श्री लालजी चंद्रवंशी, प्रेमचंद जैन, रतनसिंह ठाकुर, श्री पाठक, दीपक मिश्रा, एसडीएम अरविंद दीक्षित, तहसीलदार वर्मा उपस्थित थे।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com