कवर्धा जिला प्रशासन ने प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।
कवर्धा 10 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - इस वर्ष भोरमदेव महोत्सव 12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा।
कवर्धा जिला प्रशासन ने प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।
कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्षता में 6 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे भोरमदेव महोत्सव आयोजन के लिये पहली बैठक हुई।
महोत्सव को अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान करने शास्त्रीय, सुगम संगीत और छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की विधाओं का आयोजन महोत्सव की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए की जायेगी। प्रशासन-नागरिक भागीदारी से भोरमदेव महोत्सव का सुव्यवस्थित संचालन किया जायेगा।
यह छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति का कार्यक्रम है। इसी तरह का आयोजन सिरपुर महोत्सव भी होता है।
छत्तीसगढ़ में इन आयोजनों से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है चक्रधर समारोह। इस वर्ष चक्रधर समारोह ने 25 वर्ष पूरे किए।
कलेक्टर ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठापूर्ण भोरमदेव महोत्सव के लिये स्थायी व्यवस्था करने के संबंध मे भी बैठक के दौरान सुझाव मांगे।
कलेक्टर ने भोरमदेव प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के सुझाव पर शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों के भव्य स्टॉल व प्रदर्शनी के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव के लिये बजट मे स्थायी व्यवस्था का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने भोरमदेव पहुंचमार्ग मे महोत्सव के दौरान यातायात नियंत्रण व ओव्हर लोडेड गाड़ी पर नियंत्रण रखने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।
36गढ़ डाट इन