भटली (ओडिशा ) 10 फरवरी (36गढ़ डाट इन)- ओडिशा के ऐतिहासिक भटली धाम से श्याम गुणगान यात्रा शुरू हो गयी है।
इस यात्रा के संयोजक पप्पू मित्तल 36गढ़ डाट इन को बताया की यह धार्मिक अनुष्ठानिक यात्रा पश्चिमी उड़ीसा के इलाकों से होते हुए आगामी तेरह फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेगी।
इससे पूर्व इसका एक पड़ाव 11 फरवरी को विलासपुर में भी रहेगा। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अजमेर के भजन गायक तेजेन्द्र सिंह और बेबी खुशबू अपने मीठे स्वर से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
यह यात्रा 385 घंटे तक चलेगी। इस दौरान 52 पड़ाव निर्धारित किये गये हैं।
भटली धाम के प्रचार सचिव किशनलाल अग्रवाल के अनुसार इस यात्रा के दौरान शोभायात्रा प्रसाद और रात्रि विश्राम की उपयुक्त व्यवस्था की गयी है।
श्याम गुणगान यात्रा के सह-संयोजक भटली के बजरंग अगवाल हैं। इस धार्मिक यात्रा के रथ का निर्माण पुरी के पास पिपली में किया गया है।
36गढ़ डाट इन