नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Feb 2012
SuMoTuWeThFrSa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29      
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Feb 2012 04:43:01 +0530

Sat, 20 Feb 2010 20:58:00 +0000

तीन दिवसीय बिलासा महोत्सव का शुभारंभ



तीन दिनों तक चलने वाला प्रदेश का प्रसिध्द बिलासा महोत्सव बिलासपुर के लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर 20 फरवरी (36गढ़ डाट इन) - खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले ने आज बिलासपुर में तीन दिवसीय बीसवें बिलासा महोत्सव का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर श्री मोहले ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में हमारे पूर्वजों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे का जो संदेश दिया है, वह हमारी अनमोल धरोहर है।

 तीन दिनों तक चलने वाला प्रदेश का प्रसिध्द बिलासा महोत्सव बिलासपुर के लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
 खाद्यमंत्री श्री मोहले ने कहा कि अपनी संस्कृति, बोली और भाषा का प्रेम और सम्मान ही बिलासा महोत्सव का मर्म है।

 गीत, नृत्य और संगीत की इस परम्परा को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। बिलासा महोत्सव के शुभारंभ समारोह  पर छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ उड़ीसा और मध्यप्रदेश के लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. लक्ष्मण चतुर्वेदी ने की। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री सोनमणि बोरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

खाद्यमंत्री श्री मोहले द्वारा बिलासा साहित्य सम्मान नगर के प्रतिष्ठित कवि श्री बल्लू दुबे को दिया गया। बिलासा कला सम्मान श्री महेश वर्मा (भिलाई) को प्रदान किया गया।

महोत्सव में स्थानीय कलाकार श्री चंदन यादव, श्री राजकुमार निर्मलकर, श्री महेश वर्मा द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की  प्रस्तुति दी गई।


36गढ़ डाट इन)








 

अन्य खबरें
»  पुलिया बनने से स्कूली बच्चों की राह हुई आसान
»  संजीवनी एक्सप्रेस ने बचायी हजारों लोगों की जिंदगी
»  महाराष्ट्र में जैविक खेती का अध्ययन कर रहे हैं...
»  दीपावली पूर्व मजदूरी भुगतान सुनिष्चित करने के...
»  आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदा का पूर्व आकलन ...
»  यौन कर्मियों के पुनर्वास के लिए हेल्प लाईन, ऑन...
»  नक्सल हमले में शहीद जवानों के प्रति राज्यपाल ने...
»  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 11 अक्टूबर को ...
»  नक्सल बारूदी विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की तीव्र...
»  बच्चों के विकास मे आईसीडीएस का महत्वपूर्ण...
»  मुख्यमंत्री ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती...
»  नक्सल प्रभावित जिलों में महिला साक्षरता को बढ़ाने...

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com