नागरिक सेवा (रायपुर) मुखपृष्ठ|About | Contact | हिंदी मैं लिखिये  | Preview Chanel

 
Jul 2010
SuMoTuWeThFrSa
        1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
 
   
 


 
   
Preview Chanel
ताजा खबरें
Last Updated: Thu, 09 Sep 2010 23:17:48 +0530

Tue, 23 Feb 2010 16:45:00 +0000

नादिया में 185 वर्षों से हो रहा है कबीर महोत्सव



सामाजिक समरसता के संदेश वाहक संत कबीर का लगभग ढाई सौ साल पुराना मठ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अन्तर्गत खुज्जी क्षेत्र के ग्राम नादिया में स्थित है, जहां कबीर महोत्सव (फाल्गुन मेला) विगत 185 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
36गढ़ डाट इन

रायपुर,23 फरवरी(36गढ़ डाट इन) सामाजिक समरसता के संदेश वाहक संत कबीर का लगभग ढाई सौ साल पुराना मठ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अन्तर्गत खुज्जी क्षेत्र के ग्राम नादिया में स्थित है, जहां कबीर महोत्सव (फाल्गुन मेला) विगत 185 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आगामी 25 फरवरी से वहां होने वाले तीन दिवसीय इस विराट महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान स्वीकृत किया है।

डॉ. सिंह ने यहां अपने निवास पर श्री कबीर साहेब मठ ट्रस्ट समिति और अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन आयोजन समिति के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर यह राशि तुरंत मंजूर कर दी।

प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें इस महीने की 25 तारीख से 27 तारीख तक प्राचीन कबीर साहेब मठ, धर्मनगर, नादिया (खुज्जी) में आयोजित होने वाले कबीर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया।

डॉ. रमन सिंह ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधि मंडल को आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मौके पर वहां अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के अनेक विद्वान चिंतक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत पौने दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से वहां इस विराट मेले का आयोजन हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सचमुच गर्व का विषय है।

प्रतिनिधि मंडल में कबीर साहेब मठ के आचार्य स्वामी मंगल साहेब एवं श्री धर्माधिकारी के अलावा सवश्री महेश दास, नारायण दास एवं मनराखन दास शामिल थे।

36गढ़ डाट इन








 

अन्य खबरें

ALSO IN THE NEWS


छतीशगढ सरकार की प्राथमिकता क्या होनी चाहिये ?
बीदेशी पूंजी आकर्षित करना
कृषि
बेकारी समस्या दूर करना
राज्य के पर्यटन खेत्रों के बीकास
ब्यापक रूप से सड़क निर्माण

 

An odisha.com initiative copyright 2007-2008 36garh.in  email: 36garh@gmail.com